विजयवाड़ा , नवंबर 05 -- आंध्र प्रदेश सरकार खरीफ सीजन में किसानों से 51 लाख टन धान खरीदेगी जिसमें 12,200 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

यह जानकारी नागरिक आपूर्ति मंत्री नादेंदला मनोहर ने बुधवार को विजयवाड़ा में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी।

मंत्री ने बताया कि धान खरीद के लिए राज्यभर में 4,041 रायथु सेवा केंद्र, 3,803 धान क्रय केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं और करीब 16,700 कर्मचारी इस प्रक्रिया में लगाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि बोरियों की कमी की समस्या से निपटने के लिए सरकार ने किसानों को छह करोड़ से अधिक बोरियां उपलब्ध कराने और धान को बारिश से बचाने के लिए 50,000 तिरपाल मुफ्त वितरित करने का फैसला लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित