लखनऊ , मार्च 10 -- उत्तर प्रदेश के एटा जिले में तैनात मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) नागेंद्र नारायण मिश्रा को कथित भ्रष्टाचार के मामले में शासन स्तर से निलंबित कर दिया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से पैसे मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। साथ ही शासन ने पूरे मामले की जांच के निर्देश भी दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित