नयी दिल्ली , फरवरी 24 -- सरकार ने गुजरात के अहमदाबाद मेट्रो के दूसरे चरण के विस्तार के लिए 1,067.35 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं जिसके तहत उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर का गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक (गिफ्ट) सिटी से शाहपुर तक विस्तार किया जायेगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुई बैठक में लिए गये निर्णयों की जानकारी देते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्चिनी वैष्णव ने बताया कि जीआईएफटी सिटी से शाहपुर तक 3.33 किलोमीटर लंबी और तीन एलिवेटेड स्टेशनों वाली सड़क के विस्तार को मंजूरी दी गयी है। परियोजना लगभग चार वर्षों में पूरी होने वाली है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 1,067.35 करोड़ रुपये है। इस विस्तारित कॉरिडोर से 2029 में लगभग 23,702 यात्रियों और 2041 में लगभग 58,059 यात्रियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित