अहमदाबाद , जनवरी 30 -- पश्चिम रेलवे ने अहमदाबाद-तिरुच्चिरापल्ली और हापा-नाहरलगुन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित करने का निर्णय लिया है।
मंडल रेल प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद-तिरुच्चिरापली साप्ताहिक स्पेशल और हापा-नाहरलगुन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरे विशेष किराये पर विस्तारित करने का निर्णय लिया है। जिसका विवरण निम्नानुसार है।
ट्रेन संख्या 09419 अहमदाबाद-तिरुचिरापल्ली साप्ताहिक स्पेशल, जिसे 26 फरवरी तक अधिसूचित किया गया था उसे अब बढ़ाकर 31 दिसंबर, 2026 तक कर दिया गया है। ट्रेन संख्या 09420 तिरुचिरापल्ली-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल जिसे एक मार्च तक अधिसूचित किया गया था उसे अब बढ़ाकर तीन जनवरी, 2027 तक कर दिया गया है।
ट्रेन संख्या 09525 हापा-नाहरलगुन स्पेशल, जिसे 25 फरवरी तक अधिसूचित किया गया था उसे अब बढ़ाकर 30 दिसंबर, 2026 तक कर दिया गया है। ट्रेन संख्या 09526 नाहरलगुन-हापा स्पेशल, जिसे 28 फरवरी तक अधिसूचित किया गया था उसे अब बढ़ाकर दो जनवरी, 2027 तक कर दिया गया है।
ट्रेन संख्या 09419 और 09525 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 01 फरवरी, 2026 से पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित