गुवाहाटी , फरवरी 27 -- असम सरकार ने चुनावों के मद्देनजर चाय बागान श्रमिकों की दैनिक मजदूरी में 30 रुपये की वृद्धि की है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि इस वृद्धि के साथ ब्रह्मपुत्र घाटी में दैनिक मजदूरी 280 रुपये प्रति दिन होगी, जबकि बराक घाटी के चाय बागानों में यह 258 रुपये प्रति दिन होगी। उन्होंने कहा, "कैबिनेट ने अंतरिम उपाय के रूप में मजदूरी में 30 रुपये की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। यह एक अप्रैल से प्रभावी होगा।"मुख्यमंत्री ने कहा, "हमने मजदूरी बढ़ाने के मुद्दे पर कल राज्य सरकार, चाय बागान श्रमिक संघों और मालिकों के साथ एक त्रिपक्षीय बैठक की थी। चूंकि केंद्र सरकार द्वारा नए श्रम संहिता लागू किए गए हैं, इसलिए मजदूरी बढ़ानी होगी। हमें शायद अगले छह महीनों में फिर से बैठना होगा।"श्री सरमा ने कहा कि हालांकि नए श्रम संहिता पहले ही अनुमोदित हो चुके हैं, लेकिन नियम अभी तक स्वीकृत नहीं हुए हैं। एक बार नए श्रम संहिता प्रभावी हो जाने के बाद, मजदूरी 300 रुपये प्रति दिन से ऊपर चली जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित