गुवाहाटी , मार्च 04 -- असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा चुनावी मैदान के लिए उतारे गये उम्मीदवारों की जारी पहली सूची को वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब करार दिया है।

कांग्रेस ने 42 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की है, जिसमें असम प्रदेश कांग्रेस समिति (एपीसीसी) अध्यक्ष गौरव गोगोई, असम में विपक्ष के नेता देबब्रता सैकिया आदि शामिल हैं। श्री गोगोई को जोरहाट विधानसभा क्षेत्र से उतारा गया है।

मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, "अगर आप कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची देखेंगे तो यह वंशवादी राजनीति का प्रतिबिंब है। इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत तरुण गोगोई के बेटे गौरव गोगोई, पूर्व मुख्यमंत्री हितेश्वर सैकिया के बेटे देबब्रत सैकिया, लोकसभा सांसद प्रदयुत बोरदोलोई के पुत्र प्रतीक बोरदोलोई, लोकसभा सांसद रकीबुल हुसैन के पुत्र तंजिल हुसैन और और कई अन्य शामिल हैं।"उन्होंने राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की सूची की तुलना भाजपा की सूची से भी की और कहा कि कांग्रेस की वंशवाद राजनीति के विपरीत, भाजपा की सूची में तेरश गोवाला और जोगेन महान जैसे आम लोग शामिल हैं, जो साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित