गुवाहाटी , अप्रैल 04 -- असम में नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों भाग लेने वाले उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 3.25 करोड़ रुपये है, जो पांच वर्ष पहले हुए राज्य विधानसभा चुनावों में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की औसत संपत्ति से 54 प्रतिशत अधिक है।
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और असम इलेक्शन वॉच ने शनिवार को अपनी रिपोर्टों में कहा कि 2021 के असम विधानसभा चुनावों में प्रति उम्मीदवार औसत संपत्ति 2.10 करोड़ रुपये थी। उन्होंने इस बार चुनाव लड़ रहे सभी 722 उम्मीदवारों के स्व-घोषित शपथ पत्रों का विश्लेषण किया। पिछले चुनावों में 941 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था।
रिपोर्टों के अनुसार इस वर्ष विधानसभा की 126 सीटों के लिए चुनाव लड़ रहे 722 उम्मीदवारों की कुल संपत्ति 2,352 करोड़ रुपये है। इनमें से 39 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं जबकि पांच साल पहले यह आंकड़ा 28 प्रतिशत था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित