नयी दिल्ली , मार्च 09 -- कांग्रेस पार्टी ने आगामी असम विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से तीन नए सचिवों की नियुक्ति की घोषणा की है।

इस संबंध में सोमवार को पार्टी की ओर से आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई।

पार्टी महासचिव केसी वेगुगोपाल द्वारा जारी बयान के अनुसार पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए नए सचिवों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह नियुक्तियां मौजूदा सचिवों के अतिरिक्त की गई हैं और तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। जिन नेताओं को सचिव बनाया गया है उनमें पालाश पवन सैकिया, दीपांकर बोरा और जॉनसन संगमा शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित