गुवाहाटी , मार्च 28 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि असम में भाजपा नीत राष्ट्रीय प्रजातांत्रिक गठबंधन(राजग) तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहा है।

विधानसभा चुनाव के प्रचार के सिलसिले में यहां पहुंचे श्री शाह ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि असम की जनता भाजपा और राजग के साथ है। उन्होंने कहा कि भाजपा नीत गठबंधन भारी बहुमत से लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रहा है।

श्री शाह ने कहा," असम की जनता भाजपा और राजग की सरकार बनाने के लिए उत्सुक है। हम 90 से ज्यादा सीटों के साथ फिर से एकबार सरकार बनाएंगे।"राज्य में 126 सीटों वाली विधानसभा के लिए मतदान 9 अप्रैल को कराए जाएंगे और मतगणना 4 मई को की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित