नई दिल्ली , फरवरी 8 -- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहते हैं। अब असम से एक और कथित नफरत से भरा वीडियो सामने आया है, जिसने राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया पैदा कर दी है।

आरोप है कि असम भाजपा यूनिट के आधिकारिक एक्स हैंडल से साझा किए गए एक वीडियो में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को प्रतीकात्मक रूप से मुसलमानों पर गोली चलाते हुए दिखाया गया है।

वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर इसकी कड़ी निंदा शुरू हो गई। कांग्रेस ने इसे अल्पसंख्यकों के खिलाफ खुला उकसाव करार दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि यह वीडियो "अल्पसंख्यकों की लक्षित, पॉइंट-ब्लैंक हत्या" को दर्शाता है और यह सीधे तौर पर "नरसंहार का आह्वान" है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित