देहरादून, अप्रैल 05 -- उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी आजकल असम दौरे पर हैं, और वहां पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

जोशी ने असम विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान रविवार को दोलहट बागान और हरमती बागान में असम के रंगानदी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ऋषिराज हजारिका के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने ने भाजपा प्रत्याशी ऋषिराज हजारिका के समर्थन में जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम में पर असम सरकार के कैबिनेट मंत्री रूपेश गोआला भी उपस्थित रहे।

जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर कार्य कर रही है।

उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि रंगानदी विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी ऋषिराज हजारिका को भारी मतों से विजयी बनाएं।

जनसभा के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता की उपस्थिति रही, जिन्होंने भाजपा के समर्थन में उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित