नई दिल्ली , मार्च 13 -- असम विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड में आयोजित हुई। यह बैठक लगभग चार घंटे तक चली, जिसमें चुनावी रणनीति और संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, असम कांग्रेस के प्रभारी जितेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई समेत चुनाव समिति के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों पर गहन मंथन किया। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा कि बैठक में उम्मीदवारों के चयन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित