दतिया , मार्च 14 -- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा आज विशेष विमान से मध्यप्रदेश के दतिया एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे सीधे पीतांबरा पीठ मंदिर के लिए रवाना हुए। मंदिर पहुंचकर उन्होंने पीतांबरा पीठ में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह, जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत ढेगुला, जिला मंत्री भानु ठाकुर, मंडल अध्यक्ष पुनीत टिलवानी और कपिल अहिरवार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी भी इस दौरान मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित