भरतपुर , दिसम्बर 18 -- राजस्थान में भरतपुर के नदबई थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में दिल्ली के एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि नदबई थाने में पीड़ित महिला ने सोनिया बिहार, नार्थ ईस्ट, थाना खिजूरी, नयी दिल्ली निवासी आरोपी राहुल बिष्ट (21) के खिलाफ उसकी नाबालिग पुत्री की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला दर्ज कराया था।
पुलिस ने बताया कि इस पर नदबई पुलिस ने मामले की जांच के बाद राहुल को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित