अलवर , जनवरी 21 -- राजस्थान में अलवर जिले के प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे अवैध हथियार बरामद किये हैं।
थानाधिकारी राजकुमार ने बुधवार को बताया कि 20 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर कालापारा तिराया के पास निमार्णाधीन मंदिर के गेट के पास एक व्यक्ति को पकड़कर उससे एक सात एमएम पिस्तौल, एक कारतूस बरामद किया। एक अन्य आरोपी से देशी कट्टा बरामद किया गया।
इसी प्रकार एक कार में दबिश देकर एक सात एमएम की पिस्तौल, एक देशी कट़टा 315 बोर एवं चार जिन्दा कारतूस बरामद किये गये। इन मामलों में मोहित उर्फ मोनू पहलवान, विनोद और सियाराम को गिरफ़तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित