मुरैना , मार्च 22 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के माता बसइया थाना क्षेत्र में अवैध शराब फैक्ट्री संचालित करने के मामले में दो माह से फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी राकेश गुर्जर निवासी नाका क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बनाने की फैक्ट्री संचालित करता था। फैक्ट्री पर छापेमारी के दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को खड़िया का पूरा गांव के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी अन्य मामलों में भी पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित