मुरैना , अप्रैल 05 -- मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के कैलारस थाना क्षेत्र में आज एक गंदे नाले से लावारिश हालत में पड़ी अवैध देशी शराब की 22 पेटियां पुलिस ने जब्त की हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि ग्राम सेमई के समीप एक नाले में देशी शराब की बोतलें तैरती हुई दिखाई दे रही हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नाले की तलाशी लेने पर 22 पेटियां अवैध देशी शराब बरामद की गईं।

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि क्षेत्र में अवैध भट्टियों के जरिए नकली शराब बनाने वाले तस्करों ने संभवतः जहरीली होने के कारण इस शराब को नष्ट करने के उद्देश्य से नाले में बहा दिया होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित