आगर-मालवा , अप्रैल 7 -- मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चिरान लकड़ी से भरा एक पिकअप वाहन जब्त कर वन अपराध प्रकरण दर्ज किया है।
सुसनेर वन विभाग की टीम ने ग्राम गणेशपुरा जोड़ क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध पिकअप को रोका। जांच में वाहन में अवैध रूप से चिरान लकड़ी भरी पाई गई, जिसके बाद वाहन को तत्काल जब्त कर लिया गया।
वन विभाग ने वाहन चालक नावेद पिता आरिफ खान निवासी नलखेड़ा के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई डिप्टी रेंजर पीरूलाल खाटकी के नेतृत्व में की गई, जिसमें वन विभाग के कर्मचारियों ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित