भरतपुर , जनवरी 27 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर में चौथ का बरवाड़ा थाना क्षेत्र में रामसिंहपुरा गांव में मंगलवार को अवैध बजरी ले जा रहे ट्रैक्टर- ट्रॉली की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि तड़के करीब चार बजे श्रीपाल मीणा (60) शौच के लिए जा रहा था, तभी अवैध बजरी ले जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित