भीलवाड़ा , मार्च 08 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के फूलियाकलां थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक ट्रैक्टर ज़ब्त किए हैं।

थानाधिकारी भवानी सिंह ने रविवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से खारी नदी क्षेत्र में घेराबंदी की। यह कार्रवाई दो प्रमुख स्थानों पर हुई। बागथला गांव से पुलिस ने तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को अवैध बजरी परिवहन करते हुए पकड़ा। इसी तरह खेड़ा हेतम खारी नदी के पेटे से अवैध रूप से बजरी का लदान कर रहेएक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक ट्रैक्टर ज़ब्त किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित