मुरैना , मार्च 27 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की बागचीनी थाना पुलिस ने अवैध पत्थर (फर्शी) का परिवहन करते हुए दो लोडिंग वाहनों को जब्त कर दोनों चालकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस टीम आज सुबह बागचीनी चौखट्टा पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान दो लोडिंग वाहनों को रोककर तलाशी ली गई, जिनमें अवैध रूप से पत्थर भरा हुआ पाया गया।

पुलिस द्वारा चालकों से पत्थर के परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया और चालकों को खनिज अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। जब्त किए गए वाहनों की कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित