भीलवाड़ा , मार्च 20 -- राजस्थान भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कार से अवैध डोडा-चूरा जब्त करके कोटा के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी घनश्याम मीणा ने शुक्रवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस दल ने लाडपुरा के पास नाकाबंदी शुरू की। गुरुवार को रात करीब पौने आठ बजे मेनाल की ओर से आती एक सफेद रंग की कार को पुलिस रोककर उसकी तलाशी ली, तो उसमें दो प्लास्टिक के कट्टे मिले, जिनमें कुल 45 किलो 400 ग्राम अफीम डोडा-चूरा भरा हुआ था।
उन्होंने बताया कि कार चालक कोटा निवासी योगेश कुमार शर्मा (36) को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित