भरतपुर , दिसम्बर 30 -- राजस्थान में डीग जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने और वन संपदा के संरक्षण के लिए मंगलवार को पुलिसएवं प्रशासन के उच्चाधिकारियों ने जिले के अतिसंवेदनशील खनन क्षेत्रों अलीपुर, आदिबद्री और अडावली का औचक निरीक्षण करके निर्देश जारी किये। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट उत्सव कौशल और पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश मीना के निरीक्षण के बाद अडावली में 24 घंटे निगरानी के लिये राजस्थान सशस्त्र पुलिस (आरएसी) लगाने, अवैध खनन परिवहन रास्तों को अवरुद्ध करने के लिए जेसीबी से 'गहरी खाइयां' खुदवाने, राजस्व और वन विभाग के अधिकारियों को 'संयुक्त सर्वे' करने, अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटाने के साथ अवैध खननकर्ताओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किये गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित