चित्तौड़गढ़ , जनवरी 25 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के साडास थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकल पर सवार एक व्यक्ति से अवैध एमडीएमए (मोली पाउडर) बरामद करके उसे गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि थानाधिकारी आजाद पटेल ग्राम लेडा का खेड़ा के बाहर नाकाबंदी करके वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक मोटरसाईकिल को रूकवाकर उन्होंने सवार की तलाशी ली तो उसके पास से प्लास्टिक की थैली में रखी गयी कुल 52.54 ग्राम एमडीएमए मोली पाउडर (मिथाइलीन डाई ऑक्सी फैनीथाइलामाइन) बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी नारायणलाल (35) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित