चित्तौड़गढ़ , फरवरी 13 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से अफीम एवं गांजा की खेती करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने सुकडी गांव में दो अलग-अलग खेतों में दबिश देकर कपास एवं सरसों की फसल के बीच में बोई अवैध अफीम एवं गांजा की खेती का पर्दाफाश किया। इस दौरान पप्पुलाल जाट के खेत से अवैध अफीम के 3531 पौधे एवं गांजा के 23 पौधे जब्त किये गये।

उन्होंने बताया कि ठाकर राम जाट के खेत से अवैध अफीम के 113 पौधे जब्त किये गये। दोनों मामलों में खेत मालिक पप्पूलाल जाट (35) और ठाकर लाल जाट (52) को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित