अलवर , फरवरी 10 -- राजस्थान में अलवर के सदर थाना क्षेत्र में केसरपुर गांव में पति की मौत के बाद मानसिक तनाव से जूझ रही 40 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ (सेल्फॉस) खाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार काे बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व मृतका के पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पति की मौत के बाद से ही महिला अवसाद की स्थिति में थी। परिजनों के अनुसार, सोमवार दोपहर महिला ने घर पर ही सेल्फॉस का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करके शव परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित