नैनीताल/देहरादून , दिसंबर 30 -- उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मंगलवार सुबह एक यात्री बस खाई में गिर गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। बचाव कार्य जारी है।
जानकारी के अनुसार, भिकियासैंण इलाके के शिलापनी में एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में सात लोगों की मौत की खबर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित