नयी दिल्ली , फरवरी 18 -- केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय बिहार स्थित नालंदा विश्वविद्यालय में आज से दो दिवसीय 'चिंतन शिविर' का आयोजन कर रहा है।
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अनुसार इस चिंतन शिविर में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और विभिन्न राज्य मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों तथा अन्य हितधारक, अल्पसंख्यक समुदायों को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे और उनके सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए एक रोडमैप तैयार करेंगे।
इस चिंतन शिविर में ऐसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित सामूहिक चर्चा आयोजित की जाएगी, जो अल्पसंख्यक कल्याण की आधारशिला का निर्माण करते हैं। इनमें अवसंरचना विकास (प्रधान मंत्री जन विकास कार्यक्रम - पीएमजेवीके), सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण (पीएम विकास राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम), वक्फ प्रबंधन, हज प्रबंधन आदि विषय शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित