मुंबई , जनवरी 24 -- आदित्य बिरला समूह की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट का समेकित शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2025) में 26.84 प्रतिशत बढ़कर 1,729.44 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
कंपनी के निदेशक मंडल ने शनिवार को हुई बैठक में वित्तीय परिणामों को मंजूरी प्रदान की। तिमाही के दौरान कंपनी का परिचालन राजस्व 21,829.68 करोड़ रुपये दर्ज किया गया जो सालाना आधार पर 22.78 प्रतिशत अधिक है।
कंपनी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि तिमाही के दौरान उसकी शुद्ध बिक्री 21,506 रुपये की रही जो सालाना 23 प्रतिशत अधिक है। इस अवधि में स्थापित क्षमता की तुलना में उसका उत्पादन 77 प्रतिशत रहा। एक साल पहले यह आंकड़ा 72 प्रतिशत था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित