अलवर , जनवरी 13 -- राजस्थान में अलवर साइबर थाना पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट करके 10 लाख 25 हजार रुपये ठगने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि हरियाणा में पानीपत जिले के चांदी बाग थाना क्षेत्र में साइबर ठग साहिल को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि साहिल ठग गिरोह का सदस्य है। यह गिरोह मोबाईल से सम्पर्क करके स्वंय को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इण्डिया एवं पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को अलग अलग अपराधों में लिप्त होना बताकर एवं उनके नाम से जारी सिम द्वारा मनी लान्ड्रिग अपराध होने की धमकी देकर उनसे मोटी रकम अपने बताये बैंक खातों में स्थानांतरित करवाकर साईबर धोखाधड़ी करता है।

श्री चौधरी ने बताया कि इस गिरोह ने परिवादी को डरा धमका कर अपने बताये बैंक खातों में इस गिरोह ने कुल 10 लाख 25 हजार स्थानांतरित करवाकर धोखाघडी की है। इस मामले अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित