अलवर , अप्रैल 13 -- राजस्थान के अलवर शहर में यातायात पुलिस ने नो पार्किंग में रोड किनारे या दुकान के आगे खड़ी पांच कारों एवं 25 मोटरसाइकिलों को जब्त किया है।

अलवर शहर के यातायात प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि नो पार्किंग में मोटरसाइिकले एवं कारे खड़ी होने लगी हैं। इससे बाजारों में मुख्य रोड रुक जाती हैं। आमजन को पैदल चलने की जगह नहीं मिल पाती है। कई बार जाम में फंस जाते हैं। छोटे-छोटे और संकरे रास्ते वाले बाजारों में रोड पर मोटरसाइकिल खड़ी कर दी जाती है। कई जगहों पर कार खड़ी करने के बाद जगह नहीं बचती है। फिर वहां जाम लग जाता है।

अलवर शहर में रोड नंबर दो, होपसर्कस, घंटाघर, चर्च रोड सहित आसपास के बाजारों से मोटरसाइकिल व कार जब्त की है। अब उन पर जुमार्ना लगाया जाएगा। उसके बाद मोटरसाइकिल व कार छुड़ा सकेंगे। ताकि आगे से आमजन को ध्यान रहे कि नो पार्किंग में वाहन नहीं खड़ा करना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित