अलवर , दिसम्बर 16 -- राजस्थान में अलवर के मिनी सचिवालय को बम से उड़ाने की फिर से धमकी मिलने के बाद यहां खलबली मच गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इसी परिसर में मंगलवार को राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) विकास बंसल पुलिस अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं । जिला प्रशासन की शिकायत पर इस मामले की जांच चल रही है और पुलिस अधिकारी भी जांच में जुट गए हैंअतिरिक्त जिला कलेक्टर बीना महावर ने बताया कि यह तीसरी बार है जब मिनी सचिवालय को बम से उडा ने की धमकी दी गई है। उन्होंने बताया कि पिछली दो बार भी मिनी सचिवालय को बम से उडाने की धमकी दी गई थी। इस बार भी सुबह साढ़े सात बजकर 31 मिनट पर अलवर जिला कलेक्टर की आधिकारिक मेल आईडी पर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित