अलवर , जनवरी 26 -- राजस्थान में अलवर जिले में सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया।

अलवर जिले का मुख्य कार्यक्रम इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुआ, जहां राजस्थान के पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने झंडा फहराने के बाद गणतंत्र दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजस्थान और केंद्र सरकार आम जनता तक पहुंच रही है, उनके काम कर रही है। हर क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहा है।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। चौबीस प्रतिभाओं को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा झांकियां निकाली गयी, जिसमें केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी थी। इस अवसर पर इंदिरा गांधी स्टेडियम को तिरंगे की थीम पर सजाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित