अलवर , मार्च 27 -- राजस्थान में अलवर शहर में बढ़ती अव्यवस्थाओं और आमजन की परेशानियों को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से मिनी सचिवालय पर दो घंटे धरना देकर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया।
कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सचिव मनमोहन सैनी ने कहा कि शहर में मौजूदा हालात बेहद चिंताजनक हैं और आम नागरिक रोजमर्रा की दिक्कतों से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर आवारा गायों का आतंक, बेतरतीब पार्किंग व्यवस्था और जगह-जगह फैला कचरा लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन चुका है।
श्री सैनी ने आरोप लगाया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है और शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित