अलवर , अप्रैल 05 -- राजस्थान में अलवर जिले के एनईबी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करके सात चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि यह गिरोह लंबे समय विभिन्न जिलों में अलग-अलग स्थानों से मोटर साइकिल चोरी करके उन्हें बेचने का काम कर रहा था। पुलिस ने बताया कि शनिवार को मुकेश अस्पताल परिसर से एक मोटर साइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मुखबिर की मदद से आरोपियों की पहचान करके राजेंद्र सिंह (22), एवं धन्ना सिंह गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से सात मोटरसाइकिलें बरामद की गयी हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में चोरी सहित अन्य धाराओं में कई मामले दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित