अलवर , मार्च 08 -- राजस्थान में कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक और युवती से 95 ट्रामाडोल नशीले कैप्सूल बरामद किये हैं।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि पुलिस दल ने शनिवार को नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर जा रहे एक युवक और एक युवती को रुकवाया। पुलिस को देखकर वे भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा करके उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से 95 ट्रामाडोल नशीले कैप्सूल बरामद हुए। युवक की पहचान रामकुमार जाट उर्फ बलकेश (31) ज्योतिष्मा शर्मा (20) के रूप में हुई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित