अलवर , जनवरी 27 -- राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़, रैणी सहित आस-पास के क्षेत्र में तेज मेघ गर्जना के साथ मंगलवार को तेज बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि हुई।
रैणी क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। सुबह से ही बादल छाये हुए थे। कई जगह हल्की रिमझिम बारिश भी हुई, इस बारिश से अचानक मौसम में ठंडक बढ़ गयी। मावठ की इस बारिश से हालांकि किसानों को फायदा है, लेकिन ज्यादा शीत लहर चलने से फसलों को नुकसान की भी आशंका जतायीजा रही है।
गेहूं, सरसों सहित रबी की फसलों को इस बारिश से खासा फायदा होने की उम्मीद जतायी जा रही है। ओलावृष्टि से फसल को नुकसान की आशंका भी है। बारिश के बाद क्षेत्र में ठंड में भी इजाफा दर्ज किया गया है।
माना यह जा रहा था कि बसंत पंचमी के बाद मौसम खुलेगा, लेकिन बसंत पंचमी के बाद मौसम में अचानक परिवर्तन आया और कई जगह बारिश हो रही है। तीन दिन से लगातार शीत लहर भी चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित