अलवर , अप्रैल 07 -- राजस्थान में अलवर जिले के रैणी उपखंड के करणपुरा रेलवे स्टेशन के समीप रामपुरा के जंगलों में मंगलवार को सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
यह मामला पूरी तरह संदिग्ध लग रहा है ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे हत्या कर शव पेड़ के लटकाया गया है।
रैनी पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त पिंटू जाटव के रूप में हुई है, जो भरतपुर जिले के रुदावल थाना क्षेत्र के नारोली गांव का निवासी था। बताया जा रहा है कि पिंटू हाल ही में आयोजित हुई उपनिरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) भर्ती परीक्षा में शामिल हुआ था। उसका बैग भी घटना स्थल के पास मिला है। उसके पास से दौसा का टिकट भी बरामद हुआ है। आखिर रस्ते में उसको इतना बड़ा कदम क्यों उठाना पड़ा। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।
सं उप्रेतीवार्ताघटना की सूचना पर रैणी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को पेड़ से नीचे उतरवाया।
और शव को रैणी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित