अलवर , अप्रैल 07 -- राजस्थान में अलवर जिले के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में सोमवार को बांटे गए खिचड़ी के पैकेट में कीड़े मिलने से हड़कंप बच गया । जिन मरीजों ने वह खिचड़ी खाई उन्हें उल्टियां होने लगी। नाराज परिजनों ने खिचड़ी से भरे पैकेट उठाकर अस्पताल के परिसर के बाहर फेंक दिए और प्रशासन के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया।
मंगलवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अस्पताल में एक निजी संस्था द्वारा खाने का वितरण किया जाता है। बताया जा रहा है कि यह संस्था कोरोना समय से ही अस्पताल में मरीजों को निशुल्क भोजन वितरित करती है। कल शाम को अस्पताल की ओर से खिचड़ी वितरित की गई। जैसे ही पैकेट खोले गए उसमें कीड़े दिखाई दिए यह देखकर मरीज और उनके परिजन भड़क गए।
राजगढ़ निवासी रामावतार ने बताया कि खिचड़ी के पैकेट खोलते ही उसमें कीड़े नजर आए और ऐसा एक दो पैकेट में नहीं कई पैकेट में ऐसा था अनजाने में कुछ मरीजों ने पैकेट खोलकर खा लिया उसके बाद उनको उल्टी होने लगी। अगर अन्य मरीज भी यह पैकेट की खिचड़ी खा लेते तो हालात विकट हो जाते क्योंकि जिस अस्पताल में इलाज के लिए आए हैं वहीं उसी अस्पताल के प्रशासन की नाक के नीचे गुणवत्ताहीन खाद्य बांटा जा रहा है।
यह मामला अस्पताल के संज्ञान में आते ही उन्होंने तुरंत ही जांच के आदेश दिए अस्पताल में भोजन की गुणवत्ता मॉनिटरिंग सिस्टम पर सवाल खड़े हो गए। अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ पीसी सैनी ने बताया कि जैसे ही मामला मेरे संज्ञान में आया मैंने इसमें जांच के आदेश दिया है कमेटी बनाई है इसमें किचन इंचार्ज और मेट्रन को शामिल किया गया है । तत्काल इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। किसी भी स्तर पर जिसकी लापरवाही होगी उसे पर सख्त खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी को बक्सा नहीं जाएगा। यह सीधे-सीधे मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित