जयपुर , दिसंबर 20 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर में 21 औ 22 दिसंबर को अलमाइटी इंटरनेशनल एस्ट्रोलॉजी कॉनक्लेव (एआईएसी) के दूसरे संस्करण का आयोजन किया जायेगा।
सम्मेलन के संयोजक डाॅ मेघा शर्मा ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर पर एक ज्योतिष सम्मेलन के आयोजन का उद्देश्य ज्योतिष और संबंधित प्राचीन विज्ञानों को आधुनिक समाज में अधिक प्रासंगिक बनाना और इसके वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक पक्ष को जन-जन तक पहुंचाना है।
श्री शर्मा ने बताया कि सम्मेलन का मुख्य आकर्षण प्रमुख ज्योतिषाचार्यों और वास्तुशास्त्रियों द्वारा की जाने वाली महत्वपूर्ण चर्चाएं और भविष्यवाणियां होंगी। कार्यक्रम में देश के जाने-माने विशेषज्ञ जैसे डाॅ ए के दुबे, 'पद्मेश', कानपुर, अजय भाम्बी, स्वामी अमित देव, दिल्ली के पंडित ज्योति शर्मा, स्वामी पद्मनाभ महाराज, आने वाले समय के लिए अपने दृष्टिकोण और भविष्यवाणियां साझा करेंगे।
एआईएसी के पंडित सतीश शर्मा ने बताया कि इस साल यह सम्मेलन और भव्य एवं ज्ञानवर्धक होने जा रहा है और जिसमें देशभर के दिग्गज ज्योतिषाचार्य, वास्तु विशेषज्ञ, फैशन इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल्स एक ही मंच पर जुटेंगे। सम्मेलन में वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, रामल विद्या, वैज्ञानिक ज्योतिषीय शोध, ओकल्ट साइंस, मेडिटेशन, फैशन एवं नेटवर्किंग से जुड़े सत्र शामिल होंगे। यह मंच युवा शोधकर्ताओं, ज्योतिष प्रेमियों, लाइफस्टाइल और वेलनेस क्षेत्र से जुड़े प्रतिभाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम में टॉक शो सहित कई सत्र आयोजित होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित