तेहरान , मार्च 06 -- ईरान के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने इराक के कुर्द अलगाववादी समूह को चेतावनी दी है कि अगर वे ईरान में प्रवेश करने का प्रयास करेंगे तो कुर्दिस्तान में उनकी सभी सुविधाओं को निशाना बनाया जाएगा।

रक्षा परिषद में ईरानी सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि अली अकबर अहमदीन ने यह टिप्पणी उन खबरों के बीच की है, जिनमें कहा गया है कि अमेरिका ईरान-इराक सीमा के पास पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित कुर्द और ईरानी अलगाववादी समूहों का उपयोग उसके खिलाफ जमीनी हमले के लिए करना चाहता है।

श्री अहमदीन ने कहा, "हम इराक के कुर्दिस्तान में अपने दोस्तों और भाइयों को आगाह करते हैं कि अब तक इस क्षेत्र में केवल अमेरिका, इजरायल और अलगाववादी समूहों के ठिकानों को ही निशाना बनाया गया है लेकिन, यदि उन्हें ईरान में प्रवेश करने, साजिश रचने या अपनी उपस्थिति जारी रखने की अनुमति दी गई, तो इराक के कुर्दिस्तान की सभी सुविधाओं को व्यापक स्तर पर निशाना बनाया जाएगा।"ईरान के खुफिया मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि देश की सशस्त्र सेनाओं ने इराक से लगी पश्चिमी सीमा के पास मौजूद "अलगाववादी समूहों" के ठिकानों और सुविधाओं के एक बड़े हिस्से को नष्ट कर दिया है और उन्हें भारी नुकसान पहुँचाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित