मुंबई , दिसंबर 27 -- महाराष्ट्र में गैंगस्टर से नेता बने अरुण गवली की दो बेटियों गीता और योगिता ने भायखला में मुंबई नागरिक निकाय (बीएमसी) चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है। दोनों बहनें क्रमशः वार्ड 212 और 207 से चुनाव लड़ रही हैं। वे अखिल भारतीय सेना के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।
उल्लेखनीय है कि पूर्व पार्षद गीता दुबारा चुनाव लड़ रही हैं, जबकि योगिता अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कर रही हैं। भायखला में गवली परिवार के प्रभाव के कारण इस चुनाव में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। गवली बहनों ने भायखला में राजनीतिक समीकरण को नया स्वरूप दिया है जिससे आगामी बीएमसी चुनावों में कड़ी लड़ाई देखने को मिल सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित