जयपुर , दिसंबर 29 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने अरावली पर्वतमाला को लेकर उच्चत्तम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है।
श्री गहलोत ने एक बयान में कहा कि अरावली की परिभाषा को लेकर गत 20 नवंबर के फैसले पर रोक लगाने का उच्चत्तम न्यायालय का आदेश स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि वर्तमान पर्यावरणीय परिस्थितियों को देखते हुए यह बेहद आवश्यक है कि अरावली को लेकर अगली शताब्दी तक की स्थिति को सोचकर काम किया जाये।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण मंत्री को भी अब पर्यावरण के हित में काम करने की सोच रखनी चाहिए। सरिस्का सहित पूरे अरावली पर्वतमाला में खनन बढ़ाने की सोच भविष्य के लिए ख़तरनाक है। श्री गहलोत ने अरावली को बचाने के लिए उनके साथ मुहिम में जुड़कर साथ देने के लिए लोगों का आभार भी व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित