अररिया , दिसंबर 16 -- बिहार में अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र में एक युवक की हुयी हत्या के मामले में पुलिस ने होमगार्ड जवान समेत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

अररिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को रानीगंज थाना क्षेत्र के बेलसरा गांव में रंजन यादव (30) की जमीन विवाद के रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल एक होमगार्ड जवान जयप्रकाश यादव समेत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक महिला भी शामिल है।

श्री कुमार ने बताया कि घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी और घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित