अररिया , जनवरी 27 -- अवैध बालू एवं मिट्टी के उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन ने मंगलवार को सख्त कार्रवाई करते हुये अररिया और फारबिसगंज अंचल क्षेत्र से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त किये हैं।

यह कार्रवाई खान निरीक्षक, अररिया की ओर से छापेमारी के दौरान की गई।

जिला प्रशासन के अनुसार, परिवहन के दौरान पकड़े गये एक ट्रैक्टर को नगर थाना, जबकि दूसरे ट्रैक्टर को सिमराहा थाना में सुरक्षार्थ रखा गया है। संबंधित दोनों वाहनों पर कुल 2.10 लाख रुपये का अर्थ दंड लगाया गया है।

जिला प्रशासन ने खान निरीक्षक को निर्देश दिया है कि अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान जारी रखा जाये, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और सरकारी राजस्व व पर्यावरण को होने वाली क्षति को रोका जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित