चंडीगढ़ , अप्रैल 30 -- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला में निर्माणाधीन रिंग रोड से गांव पंजोखरा साहिब की कनेक्टिविटी काफी बेहतर होगी। गांव के लोगों की सुविधा के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा तीन अंडरपास और लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी सर्विस लेन का निर्माण किया जा रहा है।
अम्बाला छावनी स्थित अपने आवास पर एनएचएआई अधिकारियों के साथ बैठक के बाद विज ने गांव पंजोखरा साहिब के निवासियों से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रिंग रोड के दोनों ओर आवागमन सुगम बनाने के लिए निश्चित दूरी पर तीन अंडरपास बनाए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
अधिकारियों के अनुसार ये अंडरपास जड़ौत-पंजोखरा साहिब, बसौली-पंजोखरा साहिब और तिसम्बली-पंजोखरा साहिब मार्गों पर बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही गुरुद्वारा साहिब के पास से एक सर्विस लेन भी तैयार की जा रही है, जो रिंग रोड से सीधे जुड़ी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित