चेन्नई , दिसंबर 18 -- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुरुवार को अमेरिकी टैरिफ के मसले को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि टैरिफ के कारण राज्य के उद्यमियों का भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने श्री मोदी से निर्यातकों की किस्मत को फिर से संवारने और एक भरोसेमंद वैश्विक विनिर्माण केंद्र के तौर पर भारत की स्थिति को मजबूत करने का आग्रह किया।

उन्होंने श्री मोदी को लिखे अर्ध-आधिकारिक पत्र में निर्यात क्षेत्र में बढ़ते संकट पर गहरी चिंता और बेचैनी जाहिर की, जिसकी कॉपी यहां मीडिया को वितरित की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि तमिलनाडु भारत के वस्त्र और परिधान क्षेत्र में निर्यात का आधार है। यह देश के वस्त्र निर्यात में 28 फीसदी का योगदान देता है और करीब 75 लाख मजदूरों को रोजगार प्रदान करता है। श्री स्टालिन ने कहा कि भारत के चमड़ा और फुटवियर निर्यात में राज्य की 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है, जिसमें 10 लाख से ज्यादा मजदूर काम करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित