बर्लिन , फरवरी 03 -- जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने कहा है कि अमेरिका और यूरोप के संबंध बदल गये हैं और अब "पुरानी स्मृतियां या पुराने दौर की बातें" यूरोप के काम नहीं आएंगी।

श्री मर्ज ने ड्यूश बोर्स ग्रुप के एक सालाना कार्यक्रम में सोमवार को कहा कि दुनिया अभी "शायद राजनीतिक अनिश्चितता और अस्थिरता के सबसे बड़े दौर से गुज़र रही है, निश्चित रूप से यह एक बड़ा मोड़ है।"इस तरह की वैश्विक उथल-पुथल का सामना करते हुए उन्होंने यूरोप से दुनिया में अपना प्रभाव डालने के लिए "एकजुट और दृढ़ तरीके से" काम करने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित