, March 7 -- मॉस्को, 07 मार्च (वार्ता/स्पूतनिक) रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने कहा है कि अमेरिका रणनीतिक हथियारों के मामले में पूरी तरह स्वतंत्र रहना चाहता है और अपनी मर्जी से परमाणु क्षमता बढ़ाने का विकल्प तैयार रख रहा है।

श्री रयाबकोव ने कहा, "अमेरिकी अधिकारियों के बयानों से संकेत मिलता है कि अमेरिका इस क्षेत्र में पूरी आजादी बनाये रखना चाहता है। वे अपने पास कई विकल्प रख रहे हैं, जिसमें संभवतः परमाणु शस्त्रागार को तेजी से बढ़ाने का विकल्प भी शामिल है। इसे इस तरह पेश किया जा रहा है कि राष्ट्रपति के पहले आदेश पर इन विकल्पों को फौरन सक्रिय किया जा सके।"गौरतलब है कि रूस-अमेरिका के बीच हुई 'न्यू स्ट्रैटेजिक आर्म्स रिडक्शन ट्रीटी' (न्यू स्टार्ट) की मियाद पांच फरवरी को खत्म हो गयी थी।

पिछले साल सितंबर में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने घोषणा की थी कि रूस एक साल और 'न्यू स्टार्ट' के प्रतिबंधों का पालन करने को तैयार है और उन्होंने सुझाव दिया था कि अमेरिका को भी ऐसा ही करना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित