वाशिंगटन , अप्रैल 18 -- अमेरिकी वित्त विभाग के 'विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय' ने रूसी तेल की आपूर्ति और बिक्री के लिये एक सामान्य लाइसेंस जारी किया है। इसके माध्यम से अमेरिका ने 17 अप्रैल तक जहाजों पर लादे गये कच्चे तेल के लिये प्रतिबंधों में दी गयी ढील का विस्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित